Breaking News

गाजीपुर: माहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिला लापता व्‍यक्ति का शव

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव निवासी लापता व्यक्ति का शव माहपुर रेलवे स्टेशन के समीप मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विंध्याचल यादव उर्फ मुन्ना यादव के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत मान रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।जानकारी के अनुसार, विंध्याचल यादव बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे घर से मऊ जाने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि उन्होंने माहपुर रेलवे स्टेशन पर अपने एक बच्चे को छोड़ा था। इसके बाद उनका परिवार से संपर्क टूट गया और देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी पत्नी चंद्रावती देवी ने सैदपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पति की तलाश की गुहार लगाई। शिकायत मिलते ही कोतवाल अनिल सिंह के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की।जांच के दौरान माहपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर विंध्याचल यादव का मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें ट्रैक के समीप एक गड्ढे से उनका शव बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार, शव के हाथ और पैर पर ट्रेन से कटने जैसे निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

आजमगढ़: युवाओ की पहली जीत है केंद्रीय शिक्षामंत्री का इस्‍तीफा- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को निजामाबाद के विधायक रहे आलम …