Breaking News

गाजीपुर: स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार यूनिफॉर्म का परिषदीय विद्यालयों में वितरण

गाजीपुर। सोमवार को देवकली विकासखंड के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार की गई स्कूल यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। यूनिफॉर्म वितरण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिव शक्ति सहायता समूह द्वारा प्राथमिक विद्यालय दवोपुर, प्राथमिक विद्यालय बरहपुर यादव बस्ती, उच्च प्राथमिक विद्यालय नंदगंज तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय दवोपुर में बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नई यूनिफॉर्म मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने स्वयं सहायता समूह की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और विद्यालयों के बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण यूनिफॉर्म उपलब्ध हो रही है।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता सहित उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: राष्ट्र जागरण नवकुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पीत वस्त्रों में सैकड़ों महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा

गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में नौली-उतरौली स्थित संत श्रीराम शर्मा आचार्य कन्वेंट …