Breaking News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर अशोका इंस्टीट्यूट, वाराणसी में शपथ ग्रहण एवं एकता दौड़ का आयोजन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थान के सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली तथा एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की एकता को मजबूत करने की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को आत्मसात करने और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया।इसके उपरांत संस्थान परिसर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, आपसी भाईचारे और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था।इस अवसर पर डीन सीएसई डॉ. एल.एस. मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय एकता किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में सैक अध्यक्ष डॉ. अनुजा सिंह, विभागाध्यक्ष एमबीए डॉ. राजेंद्र तिवारी सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में मनाया गया राष्‍ट्रीय अखण्‍डता दिवस

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 …