Breaking News

वाराणसी खण्‍ड स्‍नातक एमएलसी सीट पर आशुतोष सिन्‍हा 19932 वोट से विजयी

वाराणसी। स्नातक एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी आशुतोष सिन्हा ने जीत हासिल किया। अंतिम गणना में आशुतोष सिन्हा को 55046 मत प्राप्त हुए। इसके साथ ही 19932 वोटों से सिन्हा विजई घोषित हुए। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद, विधायक व कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। मतगणना स्थल पर सुबह से ढोल-नगाजों की धुन गूंजती रही। वहीं जीत से सपाइयों में गजब का उत्साह देखने को मिला। बता दें कि बुधवार से बृहस्पतिवार तक मतगणना जारी रहा। इस दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्तों में नोकझोंक भी हुई। बुधवार की शाम को भाजपा के नेता, मंत्री और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन भी किया। बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को पहले चक्र से ही बढ़त बनाए रखी। 16वें चक्र की गणना के बाद आशुतोष सिन्हा को 51263 और केदारनाथ को 34052 वोट मिले। वहीं 17 वें राउंड में आशुतोष को 51513 तो केदारनाथ को 34114 वोट मिले। 18वें राउंड में आशुतोष को 51624 केदारनाथ को 34648 वोट मिले। 19वें राउंड में आशुतोष को 51753 और केदारनाथ को 34502 वोट मिले। उधर, समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मनाने में जुट गए हैं। मौके पर ढोल-नगाड़े की धुन गूंजने लगी है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: राष्‍ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा क्षेत्र में कार्य करने वाले पुरूष-महिला को विवेकानंद युथ एवार्ड से किया जायेगा सम्‍मानित, आवेदन जारी

गाजीपुर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष …