Breaking News

गाजीपुर: शास्‍त्री नगर में मोहनपुरवा और आदर्श बाजार में भाजपा बूथ समितियो की हुयी बैठक

गाजीपुर। भाजपा नगर मंडल में बूथ के मजबूती ,संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर आज नगर के शास्त्री नगर, मोहनपुरवा और आदर्श बाजार बूथ समितियों की बैठक अलग अलग हुई। बैठक में लोकसभा के प्रत्याशी रहे पारसनाथ राय ने कहा कि  संकल्पों के साथ प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाकर संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान की जाएगी। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। बैठक में रामनरेश कुशवाहा, विनोद अग्रवाल,अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह छोटू, अविनाश सिंह, शशांक राय, नीरज पासवान, दिग्विजय पासवान एवं अशोक मौर्य उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: राष्‍ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा क्षेत्र में कार्य करने वाले पुरूष-महिला को विवेकानंद युथ एवार्ड से किया जायेगा सम्‍मानित, आवेदन जारी

गाजीपुर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष …