Breaking News

गाजीपुर: राष्‍ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा क्षेत्र में कार्य करने वाले पुरूष-महिला को विवेकानंद युथ एवार्ड से किया जायेगा सम्‍मानित, आवेदन जारी

गाजीपुर। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में विवेकान्द यूथ एवार्ड व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत युवाओं (पुरुष/महिला) को विस्तृत गाइड लाइन्स के अनुसार राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र तथा खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरुकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारम्परिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि क्षेत्रों में सराहनीय योगदान किया हो, को राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी का विवेकानन्द यूथ एवार्ड प्रदान किया जायेगा।  विवेकानन्द यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) हेतु दिनांक 01-04-2023 से 31-03-2026 तक किये गये कार्यों के आधार पर व्यक्तिगत श्रेणी में इच्छुक युवा आवेदन पत्र जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, गाजीपुर के कार्यालय में दिनांक 20 नवम्बर, 2026 तक जमा कर सकते है।

Image 1

Check Also

वाराणसी खण्‍ड स्‍नातक एमएलसी सीट पर आशुतोष सिन्‍हा 19932 वोट से विजयी

वाराणसी। स्नातक एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्यासी आशुतोष सिन्हा ने जीत हासिल किया। …