Breaking News

आईएमएस बीएचयू में “नर्चरिंग लाइफ स्किल्स” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वाराणसी! काशी हिन्दू विश्ववि‌द्यालय (बीएचयू), वाराणसी के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के दंत विज्ञान संकाय में आज “नर्चरिंग लाइफ स्किल्स” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की एक पहल है।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में हरियाणा से आई डॉ. अविनाशा शर्मा मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने शिक्षकों तथा एमडीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में नवप्रवेशित वि‌द्यार्थियों को संबोधित किया। डेंटल मैकेनिक और डेंटल हाइजीनिस्ट डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के वि‌द्यार्थी भी उपस्थित रहे।डॉ. शर्मा ने मानवीय मूल्यों और सद्‌गुणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन में इन्हें कैसे विकसित किया जाए और आंतरिक शक्ति कैसे बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि यह शक्ति जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायक होती है।मुख्य अतिथि के रूप में काशी हिन्दू विश्ववि‌द्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीन ऑफ स्टूडेंट्स) प्रो. रंजन कुमार सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध विभिन्न छात्र-हितैषी सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने सक्षम अधिकारियों के संपर्क विवरण भी साझा किए।इससे पूर्व, दंत विज्ञान संकाय के संकाय अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल भटनागर ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने ज्ञान, बौ‌द्धिक क्षमता और व्यावहारिक कौशल (सॉफ्ट स्किल्स) के समग्र, सर्वांगीण और सामंजस्यपूर्ण विकास पर बल दिया।नर्चरिंग लाइफ स्किल्स के समन्वयक प्रो. विपुल शर्मा ने सभी का स्वागत किया। प्रो. नवीन पी.जी. ने मुख्य वक्ता डॉ. अविनाशा शर्मा और उनकी टीम का परिचय कराया। नर्चरिंग लाइफ स्किल्स के सह-समन्वयक प्रो. पवन दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर दंत विज्ञान संकाय के पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. टी.पी. चतुर्वेदी और प्रो. एच.सी. बरनवाल, छात्र सलाहकार डॉ. महेश खैरनार, प्रो. आशीष अग्रवाल, प्रो. अंजू गौतम, प्रो. सरिता परिहार तथा अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: शिक्षाविद् व साहित्यकार डॉ. राजबिहारी मिश्र की मनी पुण्यतिथि

गाजीपुर। प्रख्यात हिंदी साहित्यकार एवं शिक्षाविद् स्व. डॉ. राजबिहारी मिश्र की आठवीं पुण्यतिथि मंगलवार को …