ग़ाज़ीपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा (पीएमएस) संघ के विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में मतदान प्रक्रिया शुरू हुआ। चुनाव के तहत प्रांतीय अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी समेत विभिन्न पदों के लिए चिकित्सक अपने मताधिकार का प्रयोग किये। चुनाव अधिकारी एवं एडिशनल सीएमओ डॉ.राम कुमार की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। मतदान शुरू होते ही चिकित्सकों में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में डॉक्टर मतदान के लिए पहुंचे। चुनाव में कुल 104 चिकित्सक मतदाता थे, जिन्हें अपने प्रतिनिधियों के चयन का अवसर मिला। मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चली। अध्यक्ष पद के चुनाव में डॉक्टर अनुपम कुमार सिंह ने डॉक्टर संजीव कुमार सिंह को 42 मतों से हराकर जीत दर्ज की। डॉक्टर अनुपम कुमार सिंह को 63 डॉक्टर संजीव कुमार सिंह को 21 वोट मिले। सचिव पद पर डॉक्टर अमर कुमार ने डॉक्टर धनंजय आनंद को 42 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर डॉक्टर अवधेश राव एवं डॉक्टर के.डी.उपाध्याय निर्वाचित हुए। जबकि सदस्य केंद्रीय कार्यकारी के पद पर डॉक्टर प्रभात अग्रहरि निर्वाचित हुए। वित्त सचिव के पद पर डॉक्टर अभय सिंह एवं संपादक के पद पर डॉक्टर राम जी ने विरोध निर्वाचित हुए।चुनाव में जिले के कुल 104 सरकारी चिकित्सकों को मतदान करना था लेकिन 84 चिकित्सकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर अनुपम कुमार सिंह ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी शुरू हो गई है । उन्होंने कहा कि वह सभी चिकित्सकों के हितों की लड़ाई जिला मुख्यालय से लेकर शासन स्तर तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान चिकित्सकों से किए गए वादों को पूरा करने की जिम्मेदारी अब शुरू हो गई है। वह उनके हितों के लिए पूरी मजबूती से काम लेंगे। चुनाव सकुशल संपन्न करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडेय ने चुनाव अधिकारी डॉक्टर रामकुमार, डॉ विपिन एवं निर्वाचित सभी पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….