लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने आज प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नव-चयनित मेधावी छात्र परिषद् (Meritorious Students Council) के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ औपचारिक भेंट की। इस दौरान कुलपति ने सभी चयनित छात्र प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं तथा विश्वविद्यालय के विकास, शैक्षणिक अनुशासन और छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर उनके साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।कुलपति ने छात्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्हें उनके दायित्वों का बोध कराया और परिसर में सकारात्मक व प्रेरणादायी वातावरण निर्मित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र परिषद् विश्वविद्यालय प्रशासन और सामान्य छात्र समुदाय के बीच एक सुदृढ़ सेतु की भांति कार्य करती है।इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) प्रो. अमिता कन्नौजिया, प्रो. मोनिषा बनर्जी, प्रो. शशिभूषण, प्रो. सी.आर. गौतम, डॉ. नीरज मिश्रा, डॉ. विनित मैक्सवेल डेविड तथा डॉ. शची राय सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी व संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….