Breaking News

सर्तक रहें गाजीपुरवासी: मेघगर्जन के साथ आकाशीय विद्युत, तेज हवा , झोंकेदार हवा, व्यापक एवं बेमौसम भारी वर्षा का है पूर्वानुमान

गाजीपुर। मौसम विभाग लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवर्ती तूफान … अर्णब … का प्रभाव जनपद गाजीपुर में दिनांक 28 10.2026 से 31.10.26 तक रहने की संभावना है, हवा की गति 40-135 किलोमीटर प्रति घंटा झोंकेदार हवा 30-150 किलोमीटर प्रति घंटे ,गर्जन के साथ आकाशीय विद्युत एवं व्यापक बेमौसम भारी वर्षा की संभावना है, तापमान में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस अचानक गिरावट की संभावना है l दिनांक 28 – 30 अक्टूबर को जनपद गाजीपुर में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय विद्युत , दिनांक 29-31 अक्टूबर को व्यापक भारी वर्षा  की संभावना होने का अलर्ट जारी किया गया हैl

क्या करें (DO’s):

मौसम की चेतावनियों पर लगातार नज़र रखें।

सुरक्षित भवन में रहें और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें।

बिजली कड़कने पर तुरंत खुले स्थान, पेड़ एवं बिजली के खंभों से दूर चले जाएँ।

क्या न करें (DON’Ts):

पेड़ के नीचे, खेतों में या खुले मैदान में न रुकें।

नदियों, नालों और जलभराव वाले मार्गों को पार करने का प्रयास न करें।

बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल चार्जिंग या विद्युत उपकरणों का अनावश्यक उपयोग न करें।

अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन द्वारा जारी सूचना पर विश्वास करें।

नोट –

1  आकाशीय बिजली की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए दामिनी एप्लीकेशन  का प्रयोग करें |

2– आपदाओ संबंधी चेतावनी⁄अलर्ट की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए सचेत एप्लीकेशन  का प्रयोग करें |

3  जनहित में अधिक से अधिक ग्रुपो  और व्यक्तियों में प्रसारित करें l

4 आपात काल की स्थिति में 112, 1077, 1070 पर संपर्क करें |

 

 

 

 

 

 

 

 

Image 1

Check Also

गाजीपुर: शिक्षाविद् व साहित्यकार डॉ. राजबिहारी मिश्र की मनी पुण्यतिथि

गाजीपुर। प्रख्यात हिंदी साहित्यकार एवं शिक्षाविद् स्व. डॉ. राजबिहारी मिश्र की आठवीं पुण्यतिथि मंगलवार को …