गाजीपुर! पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गाजीपुर में 31 अक्टूबर 2026 को 92 यूपी बटालियन एनसीसी, गाजीपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एनसीसी के 76 कैडेटों ने प्रतिभाग किया तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम का आयोजन 92 यूपी बटालियन एनसीसी, गाजीपुर के कमान अधिकारी कर्नल अनुभव राज, एसएम के पर्यवेक्षण में तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया।राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति नागरिकों को जागरूक करना तथा राष्ट्र की एकता को सुदृढ़ बनाना है।कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों ने राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के महत्व को समझा। इस अवसर पर एसयूओ ज्योति जायसवाल एवं यूओ संदीप गुप्ता सहित कुल 76 कैडेट उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में एन सी ओ रमन सिंह तथा महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रवि शेखर सिंह (एएनओ) की भूमिका रही।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….