Breaking News

गाजीपुर: छठ पर्व को लेकर डीएम ने समस्‍त एसडीएम को दिया निर्देश, घाटो का निरीक्षण कर करें चाक-चौबध सुरक्षा व्‍यवस्‍था

गाजीपुर! जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में नदियों/तालाबों में डूबने की घटनाओं के रोकथाम तथा आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाविकों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।  बैठक में छठ घाटों पर भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के समस्त छठ घाटों, नदी घाटों एवं तालाबों का स्थलीय निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट, कलेक्टर घाट, पोस्ता घाट, ददरी घाट, सहित ऐसे घाट जहां भीड़ की संभावना अधिक है, वहां पूर्व में ही बैरिकेडिंग एवं फ्लोटिंग बैरियर लगवाना सुनिश्चित करें। छठ पर्व के दृष्टिगत तालाबों के समीप भी बैरिकेडिंग करायी जाये तथा गहरे स्थानों को चिन्हित कर दूरी के सापेक्ष गहराई की सूचना बोर्ड पर अंकित करायी जाये।जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि प्रत्येक घाट पर तैनात गोताखोरों के नाम व मोबाइल नम्बर प्रमुखता से प्रदर्शित किये जायें तथा गोताखोरों के साथ पुलिस एवं लेखपाल की ड्यूटी पूर्व से ही निर्धारित कर दी जाये। रात्रि के समय घाटों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में मनाया गया राष्‍ट्रीय अखण्‍डता दिवस

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग के निर्देशानुसार आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 …