Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में नवप्रवेशी फार्मेसी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के फार्मेसी विभाग द्वारा शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशी बी.फार्म एवं डी.फार्म विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति तथा भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. बृजेश सिंह ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को पूरे पाठ्यक्रम की रूपरेखा और शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के सर्वांगीण एवं समावेशी विकास का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों को अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए और अपनी ऊर्जा का सदुपयोग लक्ष्य प्राप्ति तथा व्यक्तित्व निर्माण में करना चाहिए। इस अवसर पर डीन सीएसई डॉ. एल.एस. मौर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालयीन जीवन उनके भविष्य की दिशा निर्धारित करने का महत्वपूर्ण पड़ाव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी ज्ञान, नवाचार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। डीन स्टूडेंट वेलफेयर ई. एस. एस. कुशवाहा ने कहाकि विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और व्यावहारिक ज्ञान के महत्व से भी अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अदिति सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ अवनीश मिश्रा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक एवं फार्मेसी विभाग के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

लखनऊ विश्‍वविद्याल के प्रोफेसर डा. ओम प्रकाश के शोध कैंसर-रोधी संभावनाओं वाले बिस्मथ डाइथायोकार्बामेट कॉम्प्लेक्स को मिला पेटेंट

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश से संबंधित …