Breaking News

‘रन फॉर यूनिटी’ को एसपी गाजीपुर ने दिखाई हरी झंडी

गाजीपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजीपुर से ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर विनय कुमार सिंह द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की फोटो पर माल्यार्पण कर नमन किया गया तत्पश्चात एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो कि नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गाजीपुर से शुरू होकर विकास भवन चौराहे तक आयोजित की गई, जिसमें जनपदीय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महत्व पर बल देते हुए सभी को एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करना तथा आमजन को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Image 1

Check Also

लखनऊ विश्‍वविद्याल के प्रोफेसर डा. ओम प्रकाश के शोध कैंसर-रोधी संभावनाओं वाले बिस्मथ डाइथायोकार्बामेट कॉम्प्लेक्स को मिला पेटेंट

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश से संबंधित …