Breaking News

नगरपालिका जमानियां के सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना 23 वें दिन भी रहा जारी

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद जमानियां में विभिन्न जनहितैषी मांगों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 24 वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से आंदोलनरत सभासदों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से आक्रोश और गहरा गया है। शनिवार को सभासदों ने विरोध जताते हुए। अपनी कलाई पर काली पट्टी बांधकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और पालिका प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बताया जाता है। पालिका सदस्यों द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन को देखते हुए। जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर सदस्यों से समस्या को लेकर वार्ता करने के लिए रायल क्लब में एक मीटिंग रखा गया। इस मीटिंग में पालिका सदस्यों को जाना अनिवार्य बताया गया। पालिका सदस्य प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शनिवार की सुबह धरना स्थल पर पहुंची उपजिलाधिकारी सुश्री निधि ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी पालिका सदस्यों से मीटिंग कर जन समस्या को जानने के लिए रायल क्लब में मीटिंग रखा है। जिसपर सदस्यों ने कहा कि समस्या रखने के लिए मीटिंग में जाया जाएगा। सभासदों ने स्पष्ट किया कि। सदस्यों की मांग पूरा नहीं किया जाता है। धरना के बाद पालिका सदस्य पद से इस्तीफा दे दी जाएगी। प्रमोद कुमार यादव, सचिन कुमार वर्मा, आमिर सिद्दीकी सहित आदि सदस्यों ने बताया कि यह पालिका सदस्यगणों द्वारा चलाई गई यह आंदोलन किसी व्यक्ति गत विरोध के तहत नहीं, बल्कि नगर की जनता के हक और विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए चलाया जा रहा है। इस दौरान सभासदो ने कहा की हमारी मांगो को अगर नहीं माना गया तो दिन सोमवार 2 नवंबर को सामूहिक इस्तीफे दिया जायेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि सामूहिक इस्तीफे के बाद भी आंदोलन थमेगा नहीं, बल्कि आम जनता को साथ लेकर व्यापक स्तर पर शांतिपूर्ण जनांदोलन छेड़ा जाएगा। पालिका प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सभासदों ने कहा कि जनहित की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभासदों का गंभीर आरोप है कि शासनादेश के दिशा निर्देश का उलघन करके नगर में कार्य कराया गया हैं। वही नहीं आउट सोर्सिग कर्मचारियों को निजी कार्यों में प्रयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रोक के बावजूद नगर में नवीन गृहकर (हाउस टैक्स) की वसूली की जा रही है। इसके अतिरिक्त आउटसोर्सिंग कर्मियों की तैनाती, उनके कार्य और जिम्मेदारियों का विवरण सार्वजनिक करने से कतराया जा रहा है। उन कर्मचारियों के दुरप्रयोग से नगर के आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही बोर्ड बैठकों में पारित विकास प्रस्तावों को ठंडे बस्ते में डालने पर भी गहरा रोष है। इस दौरान धरना स्थल पर प्रमुख रूप से राकेश प्रजापति, रजनीकांत उपाध्याय, सुरेन्द्र चौधरी साहू, प्रमोद यादव, सचिन वर्मा, अंजनी गुप्ता, शिवबचन यादव, उमराव यादव, मोहन राम, अरशद, आमिर उर्फ गोलू सहित अन्य सभासद उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

एमएमएमयूटी गोरखपुर के चार शोधार्थियों को मिला एआईसीटीई डॉक्टोरल फेलोशिप, बढ़ाया पूर्वांचल का मान

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के चार शोधार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी …