Breaking News

यूपी पुलिस के 12 अधिकारी को राष्‍ट्रपति का वीरता पदक व 81 पुलिसकर्मी पुलिस पदक से होंगे सम्‍मानित   

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी पुलिस के 12 अधिकारियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के लिए 81 अन्य पुलिसकर्मियों को भी राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, फायर सर्विसेज के 16 कर्मियों को भी राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। विशेष टास्ट फोर्स (एसटीएफ) के शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को मरणोपरांत वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। उन्हें शामली में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी।

ये अफसर राष्ट्रपति के वीरता पदक से होंगे सम्मानित

अक्षय परवीर त्यागी उप-निरीक्षक जीएम में पहली बार
सुनील कुमार हेड कांस्टेबल जीएम में पहली बार
स्वर्गीय सुनील कुमार निरीक्षक जीएम (मरणोपरांत)
दीपक कुमार हेड कांस्टेबल जीएम
बृजेश कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएम
संजय सिंह हेड कांस्टेबल जीएम
दीपक कुमार हेड कांस्टेबल जीएम में पहली बार
मुनीराज जी, आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीएम
सत्यजीत गुप्ता, आईपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएम
नरेंद्र कुमार निरीक्षक जीएम
आदेश त्रिपाठी हेड कांस्टेबल जीएम
प्रशांत कुमार हेड कांस्टेबल जीएम मतलब Gallantry Medal (वीरता पदक)

 ये अफसर उत्कृष्ट सेवा पदक से होंगे सम्मानित
– ध्रुव कांत ठाकुर, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश
– पद्मजा चौहान, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश
– प्रशांत कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश
– देव नारायण यादव, सहायक कमांडेंट, उत्तर प्रदेश
– अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक कमांडेंट, उत्तर प्रदेश
– विकास श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: तिरंगे की आन, शहीदों का सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संकल्प से गूंजा गाजीपुर

गाजीपुर। वर्ष 1942 की अगस्त क्रांति की गौरवशाली स्मृतियों को नमन करने, स्वतंत्रता सेनानियों एवं …