लखनऊ। हर घर तिरंगा यात्रा के अन्तर्गत आज लखनऊ विश्वविद्यालय में विशाल रैली का आयोजन कुलपति प्रो० जय प्रकाश सैनी के नेतृत्व में किया गया। यह यात्रा टैगोर लाइब्रेरी से प्रारंभ होकर शिवाजी ग्राउंड स्थित शिवाजी की प्रतिमा पर समाप्त हुई। इसमें डीन आर्ट प्रो० अरविंद मोहन जी अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० अमिता कन्नौजिया, चीफ प्रोवोस्ट प्रो० आशीष अवस्थी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक व छात्र के साथ ही एनएसएस व एनसीसी के आफिसर व कैडेट्स बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के तिरंगा यात्रा के नोडल आधिकारी डा. नीरज मिश्रा सक्रिय रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….