गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्त को प्रात: आठ बजे से 12 बजे तक सर सैय्यद हॉल एमएएच इंटर कालेज में विज्ञान, आर्ट्स, व क्राफ्ट प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी भाष्कर मिश्र, और विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर प्रकाश सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार, वित्त एवं लेखा अधिकारी विनय कुमार प्रजापति और प्रबंधक हाजी वारिश हसन खान होंगे। इस अवसर पर समस्त गणमान्य लोग सादर आमंत्रित हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….