Breaking News

अशोका वाराणसी में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान में सजे सांस्कृतिक रंग

गाजीपुर। भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती व शिक्षक दिवस को अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शनिवार को समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न विभागों में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। इस अवसर पर चेयरमैन इ. अंकित मौर्य और वाइस चेयरमैन डॉ अमित मौर्या ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहाकि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  इस मौके पर डायरेक्टर अशोका डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे शिक्षकों के मार्गदर्शन और समर्पण का विशेष योगदान होता है। शिक्षक-छात्र के बीच विश्वास और सम्मान का संबंध शिक्षा को और प्रभावी बनाता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर फैकल्टी इलेवेन  और स्टूडेंट्स इलेवेन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच भी खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फैकल्टी इलेवेन ने 10 ओवर में 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टूडेंट्स इलेवेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से मैच जीत लिया। समारोह का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छयचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: शिक्षक समाज को दिशा प्रदान करता है इसलिए वह राष्ट्र निर्माता होता है- प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन …