Breaking News

गाजीपुर: जी. बी. इंटरनेशनल स्कूल सैदपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजीपुर। जी. बी. इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मना डहरा सैदपुर स्थित जी. बी. इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक सौम्य प्रकाश बरनवाल एवं निदेशिका प्रियंका बरनवाल ने दीप प्रज्वलन कर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने सभी अध्यापकों का पुष्पगुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। सभी बच्चों ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं अनुशासन व्यवस्था को संभालकर शिक्षकों को किसी भी प्रकार का कार्य नहीं करने दिया। बच्चों ने केक काटकर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया। विद्यालय के प्रबंधक ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं, उन्हीं के निर्देशन में बच्चे अपने भविष्य को निखारते हैं। विद्यालय की निदेशिका प्रियंका बरनवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए ताकि बच्चे विद्यालय के साथ-साथ देश का नाम रोशन कर सकें। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशीन्द्र शर्मा ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपहार देकर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य किशन पांडेय, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश की अवधि बढ़ी

गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि राज्य …