गाजीपुर। आज चराचर जगत के अलौकिक शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी के जयंती के पावन अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और आस्था के त्रिवेणी मे सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के तत्वावधान में आयोजित अखंड रामचरितमानस पाठ का भव्य एवं सफल समापन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह संपूर्ण दिव्य आयोजन के मुख्य यजमान के रूप में सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की मुख्य ट्रस्टी परम आदरणीय श्रीमती सावित्री सिंह , मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह तथा प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह रहे। अखंड रामायण पाठ के पावन समापन के उपरांत आज सृष्टि के महान शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के शुभ अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के अंतर्गत संचालित सभी शिक्षण संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर स्थित पूज्य ब्रह्मा बाबा तथा सैयद बाबा की पूजा अर्चना की गई तथा श्री हनुमान चालीसा का पाठ समस्त सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस परिवार द्वारा एक साथ किया गया। पूज्य गुरुदेव श्री भानु प्रताप चतुर्वेदी जी के द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सभी संस्थाओं में मशीनों, यंत्रों एवं वाहनों की पूजा की गई। इस पावन बेला पर पधारे हुए सभी पूज्य साधु-संतों को अंगवस्त्रम एवं प्रसाद भेंट कर श्रद्धा पूर्वक सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सभी संस्थाओं के प्रधानाचार्यगण डॉ सुनील कुमार सिंह, तेज प्रताप, सुनील कुमार यादव, वरमेश्वर जी, चंद्रसेन तिवारी, राजकुमार त्यागी, रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी, काउंसिलर दिग्विजय उपाध्याय सहित समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….