गाजीपुर। श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट, जमानियां कस्बा, गाजीपुर द्वारा आगामी रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जमानियां को पत्र भेजकर रामलीला आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति एवं पुलिस बल की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक बलुआ घाट स्थित रामलीला स्थल पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके पश्चात 19 एवं 20 अक्टूबर को रामलीला स्थल पर कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा 21 अक्टूबर को एक दिन का विश्राम रहेगा। इसके बाद 22 अक्टूबर 2026 को बलुआ घाट स्थित रामलीला स्थल पर राजगद्दी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इसी के साथ रामलीला का विधिवत समापन होगा। समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने पत्र के माध्यम से प्रशासन एवं नगर पालिका से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए रामलीला आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति प्रदान करने तथा पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए, ताकि रामलीला का मंचन शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके। श्री प्राचीन रामलीला समिति ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से रामलीला आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….