Breaking News

मिर्जापुर: मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह की मां को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

मिर्जापुर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर जमालपुर के देवकली इंटर कॉलेज मिर्जापुर में उतरा। वहां से सीएम कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर ओडी पहुंचे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की दोपहर उनके ओडी स्थित आवास पर पहुंचे। 10 मिनट तक बंद कमरे में उन्होंने जल शक्ति मंत्री से बात कर सांत्वना दिया। इसके बाद वह मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दो बजकर तीस मिनट पर  जमालपुर के देवकली इंटर कॉलेज में उतरा। वहां से वे सड़क मार्ग से ओडी गांव स्थित कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां पर उनके माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बंद कमरे में स्वतंत्र देव सिंह के साथ बैठकर उनको सांत्वना दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, एमएलसी विशाल सिंह चंचल सहित अन्‍य गणमान्‍य लोगो ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: 13 जून को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन …