Breaking News

भोजपुरी अभिनेत्री आंकाक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस को लगे सुराग, गायक समर को खोजने बिहार गयी पुलिस

वाराणसी। गायक समर सिंह पुलिस जांच के दायरे में हैं। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में पुलिस को सुराग हाथ लगे हैं। आकांक्षा के मोबाइल में भोजपुरी गायक समर सिंह के मैसेज पुलिस को मिले हैं। अंतिम काल में भी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के नंबर मिले हैं। समर सिंह इसलिए पुलिस जांच में शक के दायरे में हैं। समर सिंह का मोबाइल भी बंद है। सूत्र बताते हैं कि वह इस समय बिहार में हैं। गायक समर सिंह की सपा नेताओं में अच्छी पैठ है। फिलहाल पुलिस की एक टीम बिहार के लिए भी रवाना हो गई है। इसके साथ ही उनके परिवार व करीबियों के मोबाइल को भी पुलिस ट्रैक कर रही है। ताकि गायक और उसके भाई की लोकेशन मिल सके। अचानक ही आई उनके निधन की खबर ने फैंस को बुरी तरह झकझोर दिया है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी आत्महत्या का असल कारण क्या रहा होगा। अभिनेत्री ने मौत से कुछ घंटों पहले रात करीब 2.25 बजे इंस्टाग्राम लाइव किया था। इस वीडियो में वह रो रही थीं। अब एक्ट्रेस की मौत के बाद उनके फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि, उन्होंने लाइव वीडियो के बाद ही सुसाइड किया। आकांक्षा दुबे ने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका डेब्यू म्यूजिक एल्बम ‘तू जवान हम लइका’ था। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा। इसके बाद आकांक्षा ‘बुलेट पर राजा’ जैसे और भी कुछ एल्बम में काम किया। एक्ट्रेस ने इस गाने का जमकर प्रमोशन किया था। म्यूजिक वीडियो में काम करने के दौरान ही आकांक्षा ने भोजपुरी फिल्मों की ओर रुख किया था। उनकी पहली मूवी ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘वीरों के वीर’, ‘मुझसे शादी करोगी’ सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय का दमखम दिखाया।

Image 1 Image 2

Check Also

मऊ: एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर ने कहा कल्पनाथ राय के अधूरे सपनों को करेंगे पूरा

मऊ। घोसी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी डा. अरविंद …