Breaking News

भदोही में सपा में घमासान, टिकट कटने पर प्रत्‍याशी तरन्‍नुम आरा ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ

भदोही। चार दिन पहले ही सपा जिलाध्यक्ष ने बकायदा प्रेसवार्ता कर तरन्‍नुम आरा को सपा प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन उनका टिकट काट कर कांति देवी को दे दिया गया। इससे नाराज तरन्नुम आरा ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। वह कांग्रेस की टिकट पर नगर पालिका का चुनाव भी लड़ेंगी। भदोही जिले में टिकट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी के अंदरखाने घमासान मचा है। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बीते दिनों भदोही, गोपीगंज नगर पालिका के अलावा ज्ञानपुर, सुरियावां, नईबाजार और खमरिया के प्रत्याशियों की घोषणा की थी। इधर टिकट की घोषणा हुई उधर पार्टी के भीतर विरोध के स्वर उठने लगे। भदोही के अलावा खमरिया नगर पंचायत में भी यही हाल रहा। काफी जद्दोजदह के बाद अंततः तरन्नुम आरा का टिकट काटकर कांति देवी को दे दिया गया। टिकट कटने से नाराज तरन्नुम आरा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के टिकट पर वे भदोही नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ेंगी। दूसरी तरफ खमरिया की स्थिति और भी विकट बनी हुई है। यहां तीन-तीन प्रत्याशी खुद को सपा का टिकट मिलने का दावा कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष के अनुसार राम संजीवन मौर्य को सपा का टिकट मिला है। दूसरी तरफ नंदलाल मौर्य भी टिकट मिलने का दावा करते हुए प्रपत्र दिखा रहे हैं। अभी दो प्रत्याशियों को लेकर खींचतान चल ही रहा था कि रविवार देर शाम हाजी महमूद ने सपा का टिकट मिलने का दावा करते हुए नामांकन दाखिल किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि भदोही नगर पालिका से सपा का टिकट कटा है, लेकिन खमरिया के संबंध में उन्हें ऊपर से कुछ भी आदेश नहीं मिले हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: यदुवशियों के हत्यारों के कब्र पर फूल चढ़ाने जाती है सपा- सीएम मोहन यादव

गाज़ीपुर। भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में जंगीपुर के शेखपुर हनुमान मंदिर के बगीचे …