Breaking News

जौनपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति की मौत-पत्‍नी घायल

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तीयरी गांव के पास शनिवार की देर रात एक हादसा हुआ। वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे बाइक सवार दंपति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना में घायल पति सुभाष (50) की मौत हो गई और पत्नी चंद्रकला बाल-बाल बच गईं। पुलिस के जानकारी के मुताबिक, सुभाष जैसे ही तीयरी गांव के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सुभाष को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने घायल सुभाष को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर गौराबादशाहपुर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक रामशंकर पांडेय ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक सुभाष की दो पुत्रियां गुंजा (13) व मुंजा(10)  हैं। पिता की मौत से दोनों पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही मृतक की पत्नी चंद्रकला पति की मौत के सदमे से रह-रहकर बेहोश हो जा रही हैं। सुभाष खेती व मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के बाद वाहन का पता लगाया जा रहा है। 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ बैडमिंटन प्रतियोगिता

गाजीपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज 19 मई (रविवार) को प्रातः बैडमिंटन प्रतियोगिता का …