Breaking News

सीएम योगी के जन्‍मदिन पर नगरपालिका गाजीपुर की अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल व विनोद अग्रवाल ने मरीजों में बांटा फल व बिस्‍कूट

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के 51वें जन्म दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरण कर लम्बी आयु के लिए कामना की। पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के निरंतर विकास, लोक कल्याण और आपकी लम्बी दीर्घायु व स्वस्थ रहने हेतु मंगलकामना करती हूँ। विनोद अग्रवाल ने शुभकामना देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और अधिक समृद्ध एवं खुशहाल बने। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें यही कामना करता हूँ। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता, सभासद मीनू मौर्या, अशोक मौर्या, सुशील वर्मा, नगर महामंत्री अजय कुशवाहा, भानु केशरी, अनूप सिंह, कन्हैया कुमार, पुष्कर राय आदि मौजूद थे।

Image 1 Image 2

Check Also

भारत सरकार ने रिसर्च के लिए 10 हजार करोड़ का रखा है प्रतिवर्ष लक्ष्य- डा. शशिभूषण पांडेय

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में Dr. Shashi Bhushan Pandey, Scientist G Department of …