Breaking News

गोरखपुर-पनियहवा रेल खण्‍ड पर पुल के मरम्‍मत के चलते दो ट्रेने निरस्‍त

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु वाराणसी मंडल के गोरखपुर-पनियहवा रेल खंड पर स्थित पिपराईच रेलवे स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल के निर्माण हेतु गर्डर लगाये जाने के लिये ब्लॉक दिये जाने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं नियंत्रण किया जायेगा। निरस्तीकरण-गोरखपुर से 16 जुलाई, 2023 को चलने वाली 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त     रहेगी।      नरकटियागंज से 17 जुलाई, 2023 को चलने वाली 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।        नियंत्रण- आनन्द विहार टर्मिनस से 16 जुलाई, 2023 को चलने वाली 15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस लखनऊ मंडल पर 120 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: 13 जून को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन …