Breaking News

जौनपुर: बच्‍ची के साथ किशोर ने किया दुष्‍कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर को पांच वर्षीय बालिका से किशोर ने दुष्कर्म किया। यह घटना शनिवार की दोपहर तब हुई जब बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच बालिका की मां ने किशोर को पकड़ लिया। रविवार की सुबह बालिका की मां ने कोतवाली में तहरीर दिया, तब जाकर मामला सामने आया। पुलिस किशोर को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी (14)वर्षीय किशोर ने बहला-फुसलाकर उसे अपने घर में ले गया। मुंह दबाकर उसके साथ बलात्कार करने लगा। इसी बीच बालिका की मां पहुंच गई। उसने किशोर को ऐसी हरकत करते देखा तो पुलिस को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर कोतवाली गई। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी सुभम तोंदी ने बताया की दुष्कर्म का मामला संज्ञान में आया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर: वायरलेस प्रौद्योगिकी की वजह से आम आदमी के जीवन में हुए है बड़े बदलाव- प्रो. राजीव त्रिपाठी

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी …