Breaking News

आजमगढ़: आम के पेड़ से लटकता मिला सब्‍जी विक्रेता का शव, सूदखोरो से था परेशान

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के मीरा का पुरा गांव स्थित एक आम के पेड़ पर एक युवक का शव गमछे के सहारे लटकता मिला। मृतक के भाई ने सूदखोरों पर हत्या कर शव को टांग देने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मृतक सूदखोरों के आतंक से परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया है। रौनापार थाना के टेकनपुर छपिया गांव निवासी राजकुमार यादव 42 सोमवार को दिन में तीन बजे घर से निकला और फिर लापता हो गया। मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे उसकी लाश लोगों ने मीरपुर गांव के सिवान में स्थित आम के एक पेड़ पर गमछे से लटकती देखा। लोगों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गए। छोटे भाई अरविंद ने सूदखोरों द्वारा भाई की हत्या कर शव पेड़ पर टांग देने की आशंका व्यक्त किया है। उसने बताया कि मृतक एक साल पूर्व तक मुम्बई में रह कर ट्रक चलाता था। साल भर पूर्व वह वापस लौटा और कांखभार बाजार में सब्जी की दुकान खोल लिया। उसने कई लोगों से लगभग दो लाख रुपये कर्ज सूद पर लिया था। आर्थिक तंगी के चलते वह कर्ज नहीं उतार पा रहा था, जबकि सूदखोर सुबह-शाम घर पर धमकते थे। एक दिन मैने स्वयं नौ हजार रुपये उन्हें दिया था। यह लोग पुन: आने और पैसा न देने पर परिजनों को उठा ले जाने की धमकी देकर गए थे। इसके बाद सोमवार को दिन में भाई घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। मंगलवार को उसकी लाश फंदे पर लटकती मिली। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया।संजय कुमार पाल, थाना प्रभारी, रौनापार ने बताया कि मृतक सूदखोरों के आतंक से परेशान था। कई लोगों से वह कर्ज ले रखा था। सब्जी बेच कर जीविकोपार्जन करता था। कर्ज न चुका पाने के चलते ही उसे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: यदुवशियों के हत्यारों के कब्र पर फूल चढ़ाने जाती है सपा- सीएम मोहन यादव

गाज़ीपुर। भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में जंगीपुर के शेखपुर हनुमान मंदिर के बगीचे …