Breaking News

दसवीं बोर्ड परीक्षा: लालसा इंटरनेशनल स्कूल की टॉपर छात्रा बनी कृतिका कुशवाहा, छात्र छात्राओं का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं परिणाम शत प्रतिशत

गाजीपुर। सीबीएसई के 10 वी कक्षा के घोषित परिणाम में लालसा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। प्रधानाचार्य महेश मिश्रा ने बताया की  कृतिका कुशवाहा ने  93 फीसदी अंक के साथ प्रथम, आयूष यादव ने  92 फीसदी अंक के साथ द्वितीय  आनन्द बर्नवाल ने 91.5 फीसदी अंक के साथ तृतीय, अभिनव श्रीवास्तव 91 फीसदी अंक के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किए। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अध्यापकगण बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन/प्रबन्ध निर्देशक अजय यादव ने बच्चों के इस सफलता का श्रेय अध्यापक व अभिभावकगण महोदय को प्रदान किए एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …