Breaking News

गाजीपुर के युवाओं के प्रेरणाश्रोत बन गये हैं गैसमैन मुकेश कुमार

गाजीपुर। जिले के युवाओं के प्रेरणाश्रोत बन गये हैं गैसमैन मुकेश कुमार। मेशर्स मुकेश कुमार रौजा खोआमंडी के प्रोपराइटर मुकेश कुमार जो आक्‍सीजन, Co2, नाइट्रस, नाइट्रोजन और राइस के थोक और फुटकर विक्रेता हैं। मुकेश कुमार के आक्‍सीजन गैस से जिले में प्रतिदिन हजारों मरीजों की जान की रक्षा होती है। कोरोना काल में मुकेश कुमार ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर अपनी जान की बाजी लगाकर हर अस्‍पतालों में आक्‍सीजन पहुंचाया जिससे लाखों लोगों की जान बची। मुकेश कुमार बताते हैं कि तत्‍कालीन डीएम मंगला प्रसाद के आदेश पर हमने रातदिन एक कर अस्‍पतालों में आक्‍सीजन गैस का सिलेंडर पहुंचाया और आज भी सरकारी और प्राइवेट नर्सिंग होमों में वह अपने प्‍लांट से आक्‍सीजन गैस सिलेंडर सप्‍लाई करते हैं। उन्‍होने बताया कि पहले आक्‍सीजन गैस बाहर से मंगाते थे लेकिन कुछ वर्ष पहले हमने फतेउल्‍लाहपुर में आक्‍सीजन मेडिकल गैस का प्‍लांट लगाया और उससे जिले और जिले के बाहर गैस सप्‍लाई करते हैं। मुकेश कुमार बताते हैं कि मेहनत और परि‍श्रम के बल पर इंसान किसी भी लक्ष्‍य को प्राप्‍त कर सकता है। पहले हम बाहर से गैस मंगाकर सप्‍लाई करते थे लकिन अब खुद का प्‍लांट स्‍थापित कर कई लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

Image 1

Check Also

मिर्जापुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मां-बेटा और पोते की मौत

मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर में बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार …