Breaking News

ब्‍लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्‍कूल आदर्श बाजार गाजीपुर के छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन

गाजीपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के परिणामों में BLUE BIRD’S INTERNATIONAL SCHOOL, ADARSH BAZAR, GHAZIPUR  के छात्र एवं छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रौशन किया। स्कूल  का परीक्षा परिणाम 100% रहा। जिसमे आशुतोष सिंह पुत्र श्री राम प्रकाश सिंह 96.4% प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहें। स्कूल के कुल 6 छात्र छात्राओं ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किया। विद्यालय के संस्थापक सुशील मिश्रा ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता रहेगा और छात्रों को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। प्रधानाचार्य शिवादित्य शरण तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …