Breaking News

गाजीपुर: अंतिम संस्‍कार में जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

गाजीपुर। सैदपुर-भीमापार रोड पर अंतिम संस्‍कार में जा रहे बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बहरियाबाद क्षेत्र के कबीरपुर निवासी नंदू चौहान का निधन हो गया था। ग्रामवासी शव लेकर अंतिम संस्‍कार के लिए जौहरगंज श्‍माशान घाट पर जा रहे थे। गांव के ही संदीप चौहान 42 वर्ष, चंदन चौहान 25 वर्ष बाइक से अंतिम संस्‍कार के लिए जा रहे थे। भीमापार रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव जी के …