Breaking News

गाजीपुर: दलहन, तिलहन और मोटे अनाजो के बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

गाजीपुर। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया है कि दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू है। किसानों का चयन ई- लॉटरी से होगा। कृषक भाईयों को सूचित किया है कि विभाग की अधिकारिक वेबसाइटwww.agriculture.up.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। अरहर, तिल, ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा एवं मडुवा/रागी बीज मिनीकिट निःशुल्क दिये जायेगे। उन्होने कृषक भाईयों को अवगत किया है कि यदि आवेदन संख्या लक्ष्य से अधिक हुई तो पात्र किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। किसानों से अपील की जाती है कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

Image 1 Image 2

Check Also

एमएएच इंटर कालेज गाजीपुर में 14 अगस्‍त को आयोजित होगा विज्ञान, आर्ट्स एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी

गाजीपुर। एमएएच इंटर कालेज के प्रिंसिपल मोहम्‍मद खालिद आमीर ने बताया कि 14 अगस्‍त को …