Breaking News

गाजीपुर: भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्‍त प्रदेश अध्‍यक्ष सरोज कुशवाहा का हुआ भव्‍य स्‍वागत

गाजीपुर। भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा पद ग्रहण करने के बाद अपने गृह जनपद गाजीपुर पहुंची। वाराणसी के रास्ते गाज़ीपुर पहुंचते ही भाजपा नेता डा विजय यादव,माया सिंह ,प्रिती गुप्ता,विश्व प्रकाश अकेला आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला स्मृति चिन्ह से भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने काफिले के साथ जिले मे सैदपुर बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वागत किया  जहां नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष शशि सोनकर,अचल सिंह,विजय यादव, श्याम कुवर मौर्य,विनोद अग्रवाल,सुधीर पटेल आदि ने माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत गया। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं ने पियरी, देवकली, नन्दगंज, महाराजगंज व लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में जगह जगह ढोल नगाड़े के साथ फूल माला से जोरदार स्वागत अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर सरोज कुशवाहा ने कहा कि  यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह दायित्व सौंपा है, उस पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन की मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य करेंगी। उन्होंने स्वागत एवं अभिनंदन के लिए जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और विश्वास उन्हें संगठन के प्रति और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने सरोज कुशवाहा के आवास पर पहुंच कर नव दायित्व की उनको बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर कुशवाहा, अविनाश सिंह, हर्षित सिंह, मीरा श्रीवास्तव, कार्तिक गुप्ता, पूनम मौर्या सुनील गुप्ता, धर्मेन्द्र कुशवाहा,निमेष पांडेय आदि उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्‍यापारियो ने किया जिलाधिकारी को सम्‍मानित

गाजीपुर। राइफल क्लब गाजीपुर में दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर दस उत्कृष्ट टर्न ओवर …