Breaking News

गाजीपुर: 33केवी मेन लाइन का टूल बॉक्स अचानक जल जाने से नंदगंज विद्युत आपूर्ति बाधित, लोग परेशान

गाजीपुर। सादात विद्युत केंद्र से नंदगंज विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी मेन लाइन का टूल बॉक्स बुधवार अपरान्ह दो बजे अचानक जल जाने से नंदगंज पावर हाउस के सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे क्षेत्र के कस्बों व ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के अनुसार सादात विद्युत केंद्र पर टूल बॉक्स क्षतिग्रस्त (जल जाने) के कारण मेन लाइन बाधित हो गई है। इसके मरम्मत कार्य के पूरा होने के बाद ही नंदगंज विद्युत उपकेंद्र को आपूर्ति बहाल हो सकेगी। विद्युत कर्मियों ने बताया कि ऊपर से कम वोल्टेज मिलने के कारण लोड बढ़ने पर टूल बॉक्स सहित अन्य विद्युत उपकरणों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा हैं। जिससे उनके जलने की घटनाएं हो रही हैं। विभाग के अनुसार क्षतिग्रस्त उपकरण की मरम्मत में लगभग चार घंटे से ऊपर का  समय लग सकता है। तब तक नंदगंज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

विधानसभा 2027 के चुनाव में ओमप्रकाश राजभर को जहूराबाद की जनता देगी जवाब- पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव  

गाजीपुर। सपा सांस्‍कृतिक प्रकोष्‍ठ के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने बताया कि …