Breaking News

गाजीपुर: जखनिया दक्षिणी रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

गाजीपुर। जखनिया दक्षिणी रेलवे फाटक पर शाम दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लाल बहादुर सिंह (निवासी ग्राम मुडि़यारी, जखनिया, गाजीपुर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लाल बहादुर सिंह जखनिया बाजार से खरीदारी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दक्षिणी रेलवे फाटक बंद था। बताया जा रहा है कि इसी बीच वह साइकिल समेत रेलवे फाटक से टकरा गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा शनिवार की शाम करीब 8:27 बजे ट्रेन संख्या 11038 के गुजरने के दौरान हुआ। ट्रेन की चपेट में आने से लाल बहादुर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे एवं स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी शोक व्याप्त है।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट राघव बाजपेयी ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा पास कर बने सैन्य अधिकारी

लखनऊ। 64 यूपी बटालियन एनसीसी, लखनऊ विश्वविद्यालय के कैडेट व लखनऊ विश्वविद्यालय के बी एस. …