गाजीपुर। गोपीनाथ पीजी कॉलेज बहादुरगंज के संरक्षक राकेश तिवारी जी का जन्मदिन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाविद्यालय परिसर में ‘फाउंडर डे’ के रूप में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने संरक्षक राकेश तिवारी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया। इसके बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। विद्यार्थियों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। छात्रों ने अपने प्रिय संरक्षक के जन्मदिन को उत्साहपूर्वक मनाते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अन्य महाविद्यालयों के प्रबंधकों एवं शिक्षण संस्थानों से जुड़े गणमान्य लोगों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अतिथियों ने राकेश तिवारी जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच से गोपीनाथ पीजी कॉलेज निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए महाविद्यालय परिवार की सराहना की। गोपीनाथ पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुधा त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सफलता के पीछे उसके संस्थापक एवं संरक्षकों की सोच, मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गोपीनाथ पीजी कॉलेज में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संस्थान की प्रगति में राकेश तिवारी जी का योगदान उल्लेखनीय है। महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी संरक्षक राकेश तिवारी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….