Breaking News

खाद्य सुरक्षा विभाग के टीम ने श्री स्‍वीट हाउस एण्‍ड बेकर्स बंशीबाजार, गाजीपुर के लड्डू एवं कलाकंद का एकत्र किया नमूना

गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गाजीपुर तथा आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त खाद्य गाजीपुर के निर्देश पर जनपद में आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-15 नमूना संग्रहित किया गया एवं 49 किलोग्राम संदूषित (मानव उपभोग हेतु उपयुक्त नही थी) खोया, छेना मिठाई, रसगुल्ला एवं गुलाब जामुन अनुमानित मूल्य रू0-13900.00 का विनष्ट कराया गया। जिसमें दिनांक 01.11.2026 सुकहा सोनबरसा, कासिमाबाद, गाजीपुर स्थित रीना कुमारी के प्रतिष्ठान मेसर्स-रसप्रिया स्वीट्स से नारियल लड्डू एवं गोंद लड्डू का 01-01 नमूना संग्रह किया गया एवं 7 किलोग्राम संदूषित खोया अनुमानित मूल्य रू0-2100.00 का विनष्ट कराया गया, सलामतपुर कासिमाबाद, गाजीपुर स्थित उदय प्रताप के प्रतिष्ठान मेसर्स-मंगल मूर्ति मिष्ठान भण्डार से 10 किलोग्राम संदूषित छेना मिठाई अनुमानित मूल्य रू0-2200.00 का विनष्ट कराया गया।  जखनिया बाजार गाजीपुर स्थित प्रदीप यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स-यादव स्वीट्स हाउस से बर्फी का 01 नमूना संग्रह किया गया।रेलवे स्टेशन सादात गाजीपुर स्थित अभिषेक प्रजापति के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का 01 नमूना संग्रह किया गया। बंशीबाजार गाजीपुर स्थित मेसर्स-श्री स्वीट्स हाउस एण्ड बेकर्स के प्रतिष्ठान से बूदी लड्डू एवं कलाकन्द का 01-01 नमूना संग्रह किया गया।भटौली बाजार, गाजीपुर स्थित रामबचन गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-शिवपूजन बाबा स्वीट्स हाउस से गुलाब जामुन का 01 नमूना संग्रह किया गया। दिनांक 02.11.2026 कठवामोड मुहम्मदाबाद, गाजीपुर स्थित शिवमंगल प्रसाद जायसवाल के प्रतिष्ठान मेसर्स-जायसवाल स्वीट हाउस से बर्फी का 01 नमूना संग्रह किया गया। पी0जी0 कालेज चौराहा, गोराबाजार, गाजीपुर स्थित कमला देवी के प्रतिष्ठान मेसर्स-मौर्या मिष्ठान से बूदी लड्डू का 01 नमूना संग्रह किया गया। जमानिया रेलवे स्टेशन, गाजीपुर स्थित धर्मराज यादव के प्रतिष्ठान से बूदी लड्डू का 01 नमूना संग्रह किया गया। खानपुर, सैदपुर, गाजीपुर स्थित विजय यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स-प्रीति मिष्ठान भण्डार से बर्फी का 01 नमूना संग्रह किया गया। मौधा, सैदपुर, गाजीपुर स्थित हर्ष यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स-विराट मिष्ठान भण्डार से छेना की मिठाई का 01 नमूना संग्रह किया गया। सिखड़ी बाजार, जखनिया गाजीपुर स्थित अंगद गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-गोपाल स्वीट हाउस से बर्फी का 01 नमूना संग्रह किया गया।रेलवे स्टेशन दुल्लहपुर, जखनिया गाजीपुर स्थित कन्हैया राजभर के प्रतिष्ठान मेसर्स-कन्हैया स्वीट हाउस से छेना मिठाई का 01 नमूना संग्रह किया गया।यादवमोड, जंगीपुर, गाजीपुर स्थित दिनेश कुमार यादव के प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का 01 नमूना संग्रह किया गया। परसेरवा चट्टी, मरदह, गाजीपुर स्थित सुरेश यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स-कृष्णा पनीर मिष्ठान भण्डार से 20 किलोग्राम संदूषित रसगुल्ला एवं 12 किलोग्राम संदूषित गुलाब जामुन अनुमानित मूल्य रू0-9600.00 का विनष्ट कराया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही नरेन्द्र प्रताप सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गुलाबचन्द गुप्त, बिपिन कुमार गिरि,  धनन्जय सिंह, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ द्वारा की गयी।

Image 1

Check Also

आरजीएससी, बीएचयू में पर्यावरणीय सततता पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बी.एच.यू.) के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर (आर.जी.एस.सी.) स्थित पर्यावरण एवं सतत …