Breaking News

MMMUT गोरखपुर में 650 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में हिस्सा, विजेताओं हुए सम्मानित

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की कंप्यूटर इंजीनियरिंग सोसाइटी (CES) द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता ‘Capture The Flag’ (CTF) का समापन सोमवार, 2 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर सोसाइटी की तकनीकी मैगज़ीन ‘Algorica’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग, नवाचार तथा साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अपनी दक्षता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर CES के फैकल्टी एडवाइज़र डॉ. बीरेन्द्र कुमार शर्मा एवं डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह तथा डॉ. सुशील कुमार सरोज उपस्थित रहे। CTF प्रतियोगिता में 650 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें MMMUT के 450 से अधिक तथा अन्य संस्थानों के 200 से अधिक विद्यार्थी शामिल थे। 20 से ज़्यादा संस्थानों से विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें मुख्य संस्थान ITM GIDA, IIIT भोपाल, DDU, VIT भोपाल, NFSU गांधीनगर, KIET और NFSU रायपुर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 27 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे शुरू हुई यह 24 घंटे की प्रतियोगिता 28 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे संपन्न हुई। इसमें प्रतिभागियों ने क्रिप्टोग्राफी, रिवर्स इंजीनियरिंग एवं स्टेग्नोग्राफी से संबंधित तकनीकी चुनौतियों को हल किया।प्रतियोगिता में केमिकल इंजीनियरिंग के देवांश जायसवाल ने प्रथम, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सत्यम कश्यप ने द्वितीय तथा केमिकल इंजीनियरिंग के शिवम पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को माउस, कीबोर्ड, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। वहीं, चौथे से 25वें स्थान तक के प्रतिभागियों को भी उनकी रैंक के अनुसार पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर ‘Algorica’ मैगज़ीन का विमोचन किया गया, जिसमें प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, प्लेसमेंट, साइबर सुरक्षा, एज AI एवं क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे विषयों को शामिल किया गया है।विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग सोसाइटी का यह आयोजन विद्यार्थियों में तकनीकी कौशल, रचनात्मकता, टीमवर्क और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Image 1

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के ‘आगाज़-2026’ खेल महोत्सव का भव्य समापन, कुलपति ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर किया सम्मानित

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में आयोजित चार दिवसीय खेल महोत्सव ‘आगाज़-2026’ का सोमवार …