Breaking News

सीएम योगी के दीर्घायु के लिए जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह व पंकज सिंह चंचल ने हथियाराम मठ में किया पूजा-अर्चना, मरीजों में बांटी फल व मिठाई  

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन जनपद में धूमधाम से मनाया गया। आज पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 51वें जन्मदिन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह जी व उनके पति पंकज सिंह चंचल अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर सुबह में हवन-पूजन कर पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करी और कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बाँट कर जश्न मनाया। इसके बाद बुढ़ानपुर में स्थित आदिशक्ति स्वरूपा बुढ़िया माँ का दर्शन पूजन किया और यहाँ भी मुख्यमंत्री जी के लिए मंगलकामना किया। महामंडलेश्वर भवानी नंदन जी महाराज का पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात सदर हॉस्पिटल में पहुँचकर कई मरीजों को फल और मीठाईयां बाँटी। टीबी मरीजों को अलग से पौस्टिक आहार व कीट दिया गया। रक्तदान कर रहे युवाओं का मनोबल भी बढ़ाया। इसके बाद वृद्धाश्रम में करीब 45 वृद्धजनों को फल मीठा और वस्त्र दिया गया। वहां मौजूद वृद्धजनों ने मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद देकर उनके लिए सुंदर गीत भी गाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने कहा कि सीएम योगी के अपराधमुक्‍त, भयमुक्‍त और विकासशील शासन से आज उत्‍तर प्रदेश देश का सबसे तेजी से विकस करने वाला प्रदेश बन गया है। सीएम योगी के अपराधमुक्‍त सरकार से नारियों का सम्‍मान बढ़ा है। आज यूपी की हर नारी अपने का सुरक्षित समझ रही हैं। नारी सशक्तिकरण के तहत बालिकाओं के जन्म से लेकर शिक्षा और उनको आत्‍मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। आज हर क्षेत्र में सीएम योगी के वजह से नारीयों को सम्‍मान मिल रहा है और रोजगार भी मिल रहा है। हर कंपटिशन में यूपी की लड़कियां बाजी मार रही हैं। युवा भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने कहा कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में प्रदेश में भ्रष्‍टाचार और अपराधी दोनों समाप्‍त हो गये हैं। किसानों के फसलों, धान, गेहू आलू सरकारी खरीद से किसानों की हालत सुधरी है। हर किसान के खाते में पीएम सम्‍मान निधि पहुंच रहा है। इसके अलावा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आज हर गरीब के पास पक्‍का मकान है। हर डिस्ट्रिक्‍ट का प्रोडक्‍ट योजना के तहत आज स्‍थानीय कुटिल उद्योग को लाभ मिला है। सीएम योगी ने प्रदेश में इंवेस्‍टर समिट का अयोजन कर उद्योग धंधों को गति दी है जिससे लाखों गरीबों को रोजगार मिला है और प्रदेश देश का सबसे विकासशील प्रदेश बन गया है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, जिला महासचिव प्रवीण सिंह, नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी 13 मई को करेंगे नामांकन

गाजीपुर। सपा जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि गाजीपुर लोकसभा के सपा प्रत्‍याशी अफजाल अंसारी …