Breaking News

मिर्जापुर: पारिवारिक कलह से उबकर विवाहिता ने पुत्री के साथ खाया जहर, दोनों की मौत  

मिर्जापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी हिनौती गांव में शुक्रवार को पारिवारिक कलह से ऊबकर विवाहिता ने अपनी पुत्री के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के लिए परिजन एम्बुलेंस से दोनों को पीएचसी पटेहरा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मां-पुत्री की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र निवासी शिवकली (48) का उसके पति रामधनी में कुछ अनबन चल रहा था। शुक्रवार की सुबह विवाद के चलते शिवकली ने 10 वर्षीय पुत्री आरती को विषाक्त सेवन कराने के बाद खुद भी उनका सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन दोनों को पीएचसी पटेहरा ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सको ने दोनों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। जहाँ दोनों का मण्डलीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामनरायन  राम ने बताया की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मां- बेटी की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर: वायरलेस प्रौद्योगिकी की वजह से आम आदमी के जीवन में हुए है बड़े बदलाव- प्रो. राजीव त्रिपाठी

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी …