Breaking News

गाजीपुर: बदलाव के लिए मजबूत संगठन बनाना जरूरी है- अमेरिका सिंह यादव

गाजीपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्लॉक कमेटी देवकली की बैठक नंदगंज स्थित हनुमान मंदिर परिसर पर संपन्न हुई। जिसे सम्बोधित करते हुए पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने संविधान,आरक्षण,बचाने एवं बेरोजगारी,महंगाई,भ्रष्टाचार, रोकने,किसान  मजदूरों की समस्या हल  करने हेतु बदलाव  के लिए वोट किया। जनादेश भाजपा के खिलाफ है।परन्तु येन केन प्रकारेंड सरकार बन गई।फिर भी जनसवालों की उपेक्षा करते हुए पुनः नफरत, विभाजन की नीतियों का अनुसरण किया जा रहा है। ऐसी दशा में जन संघर्ष करना होगा। सामाजिक,राजनैतिक,आर्थिक बदलाव के लिए मजबूत संगठन बनाना जरूरी है।बैठक में ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल ने सांगठनिक, कार्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि  कानून व्यवस्था ध्वस्त  है। चोचकपुर मोंढ की सडक बदहाल है अगर ठीक नही  हुई तो आंदोलन करना पड़ेगा।विद्युत कटौती बंद करना होगा।इसमे ब्रांचों की बैठक करने का निर्णय हुआ। लौटू राम बिंद,मोहन प्रसाद,रामशुक्ला,हामिद अंसारी,चंद्रशेखर वर्मा,रजनीश भारती,धर्मदेव बिंद ,आदि ने रचनात्मक सुझाव दिया।अध्यक्षता राजनाथ सिपाही ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सहकारी बिक्री केंद्र पर हुआ नैनो उर्वरक का प्रशिक्षण कार्यक्रम

गाजीपुर! नैनो उर्वरको पर आधारित सहकारी बिक्री केन्द्र प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। …