Breaking News

मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल से मिले ज्‍योति फाउंडेशन के चेयरमैन सर्वेश त्रिपाठी, विजिटर पॉलिसी के लिए दी बधाई

गाजीपुर। मेडिकल कालेज के महिला अस्‍पताल में विजिटर पॉलिसी के सफल होने पर ज्‍योति फाउंडेशन के चेयरमैन सर्वेश त्रिपाठी ने मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल प्रो. डा. आनंद मिश्रा को बधाई दी है। सर्वेश त्रिपाठी ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि मेडिकल कालेज का विजिटर पॉलिसी मरीज और चिकित्‍सक दोनों के लिए ही बेहतर सुविधा है क्‍योंकि अनावश्‍यक भीड़ से महिला मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। आयेदिन अपराधिक किस्‍म के लोग अस्‍पताल में जाकर चोरी, आदि की घटनाओं को अंजाम देते थे जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्‍कत होती थी। चिकित्‍सकों के साथ भी दुर्व्‍यवहार होता था। भीड़ ज्‍यादा होने से मरीजों में संक्रमण फैलने की आशंका रहती थी। विजिटर पास जारी करके मेडिकल कालेज प्रशासन ने सराहनीय कार्य किया है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …