Breaking News

गाजीपुर: 19 व 25 अप्रैल को श्रीमद् भागवत सद्भावना सत्‍संग ज्ञानयज्ञ का होगा आयोजन- डा. संतोष यादव

गाजीपुर। श्रीमद् भागवत सद्भावना सत्‍संग ज्ञानयज्ञ का आयोजन 19 व 25 अप्रैल को शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज सलेमपुर बघाई सादात में किया गया है। यह जानकारी डा. संतोष कुमार यादव ब्‍लाक प्रमुख प्रतिनिधि सादात ने दी है। उन्‍होने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 19 अप्रैल अक्षय तृतीया रविवार से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 8:30 बजे तक होगा। इस अवसर पर विभिन्‍न तीर्थ स्‍थलों से पधारे पुज्‍य महात्‍मागण प्रवचन देंगे। समापन के दिन पुज्‍य विभू जी महाराज और महामंडलेश्‍वर भवानी नंदन यति जी महाराज की गौरवमयी उपस्थिति रहेगी। डा. संतोष यादव ने जनपदवासियों से प्रार्थना किया है कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर ज्ञान की गंगा में स्‍नान करें।

 

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …