गाजीपुर। रामलीला लंका मैदान में जिले स्तर की आर्म रैसलिंग एवं मिस्टर गाज़ीपुर बॉडीबिल्डिंग की प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डॉ एके मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि की भूमिका में मोहम्मदाबाद सी ओ सुधाकर पांडे एवं डॉ. राजेश राय, डॉ. स्वतंत्र सिंह, डॉ विलोक सिंह,डॉ अवनीश मिश्रा, डॉ शुभम राय,बबलू जायसवाल, डॉ राजकुमार चौबे, फिटनेस आइकॉन संजीव सिंह, व्यापार मंडल से गुड्डू केसरी, व्यवसायी अच्युतानंद पांडे, परशुराम सिंह कुशवाहा आदि अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का समापन तहसीलदार महेश प्रताप सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आर्म रैसलिंग की प्रतियोगिता में प्रथम रहे गौरव सिंह और द्वितीय पर प्रशांत सिंह रहे। बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर गाज़ीपुर 2026 का ख़िताब रामलाल को दिया गया। अमितेश यादव को मिस्टर मसल्स मैन से नवाजा गया। महिलाओं में यह ख़िताब सोनाली चौहान को दिया गया। और 2026 का फिटनेस आइकन का अवार्ड संजय सिंह कुशवाहा को दिया गया। इस प्रतियोगिता का संचालक संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ राजकुमार चौबे ने किया। रेफरी की भूमिका में बनारस और मऊ जिले से आए हुए निर्णायक जिसमें सुभान अल्लाह अंसारी तनवीर अहमद राजेश कुमार अहमद अंसारी इम्तियाज अहमद रहे। गाजीपुर बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी डॉ चंद्रभान चौबे, सरवर डेजी, पुनीत सिंघल, रामप्रवेश कुशवाहा, मनीष गुप्ता, श्याम प्रवेश कुशवाहा आदि पदाधिकारीयों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की। प्रतियोगिता की जानकारी उत्तर प्रदेश बॉडीबिल्डिंग के महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित राय ने दी।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….