गाजीपुर। भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 का द्विवार्षिक अधिवेशन कुशवाहा मैरेज हाल अरखपुर जंगीपुर, गाजीपुर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में आगामी द्विवर्ष के लिये नये पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया जिसकी घोषणा प्रान्तीय अध्यक्ष भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 जिसमें अध्यक्ष श्री प्रकाश भारती, सचिव उमेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अजीतपाल सिंह को चुना गया। डाक विभाग को बर्बादी से बचाने, कर्मचारियों पर दबाव बनाकर टारगेट के नाम पर उनके अपने पैसे से खाता खुलवाने, विदेशी कम्पनी के इशारे पर निजीकरण लाने के विरोध में सरकार पर दबाव बनाने का निर्णय लिया गया। अपने सम्बोधन में भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ, दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सभी वक्ताओं ने दिनांक 20 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक कार्यालय में ब्लैक बैच बाँधकर काम करने, 28 जुलाई को मण्डल कार्यालय पर प्रदर्शन, 05 अगस्त 2026 को एक दिवसीय हडताल एव माँगे न माने जाने पर दिनांक 18 अगस्त 2026 से अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने का निर्णय का संकल्प दोहराया। अधिवेशन की अध्यक्षता भारतीय डाक कर्मचारी संघ वर्ग-3 के पूर्वमण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह एव संचालन पूर्वमण्डल सचिव चन्द्रभान सिंह यादव ने किया। इस अधिवेशन में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री दीपक राय एवंडाक विभाग के सुभाषचन्द तिवारी, अनिल कुमार सिंह यादव, प्रमोद प्रजापति, पुष्पेन्द्र कुमार राय, संजय कुमार, रामविलास, मृत्युन्जय कुशवाहा सचिव राकेश मौर्या सचिव जौनपुर राजीव कुमार के अलावा बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहें। अन्त में बाल्मीकि शर्मा जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ गाजीपुर द्वारा नवचयनित कार्यकारिणी को आगामी वर्षों के लिये शुभकामना देते हुए अधिवेशन में आये हुए सभी कर्मचारीनेता, कर्मचारी, एवं पत्रकार बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….