Breaking News

कृष्ण सुदामा के चेयरमैन डा. विजय यादव के पुत्र वर्चस्‍व ने किया जिले का नाम देश में रोशन, 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

वाराणसी। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गाज़ीपुर एवं वाराणसी के चेयरमैन डॉ. विजय यादव के सुपुत्र वर्चस्व ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल (इंटरनेशनल रूल) जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीतकर संस्थान, वाराणसी मंडल और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में 21 से 30 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में वर्चस्व ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा 12 बोर ट्रैप इवेंट में प्रदेश रैंकिंग प्राप्त की तथा 12 बोर फायरआर्म्स की विभिन्न स्पर्धाओं में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए वाराणसी मंडल के लिए नया कीर्तिमान स्थापित किया। वर्चस्व की इस सफलता पर कृष्णा सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिवार में हर्ष का माहौल है। चेयरमैन डॉ. विजय यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्चस्व भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने वर्चस्व को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर में है सूखे का प्रकोप, धान की रोपाई के लिए नहरों में पानी और बिजली उपलब्‍ध कराये सरकार- मुकेश यादव

गाजीपुर। जिले में सूखे के प्रकोप को देखते हुए सपा के वरिष्‍ठ नेता मुकेश यादव …