Breaking News

आईएमएस, बीएचयू के डॉ. वेद प्रकाश ने मेलबर्न में प्रस्तुत किया शोध-पत्र

वाराणसी! आईएमएस, बीएचयू के फार्माकोलॉजी विभाग के डॉ. वेद प्रकाश ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित 20वें वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ बेसिक एंड क्लिनिकल फार्माकोलॉजी (WCP 2026) में अपने शोध-पत्र का सफलतापूर्वक प्रस्तुतिकरण किया।डॉ. वेद प्रकाश ने “Dyslipidemic Patients में Lipid-Lowering Drugs की भूमिका एवं प्रभावशीलता” विषय पर अपना शोध-पत्र प्रस्तुत किया। अपने शोध में उन्होंने डिस्लिपिडेमिया से पीड़ित रोगियों के उपचार में विभिन्न लिपिड-लोअरिंग दवाओं की भूमिका, उनकी प्रभावशीलता तथा लिपिड प्रोफाइल के नियंत्रण से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।मेलबर्न में आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्वभर से फार्माकोलॉजी एवं क्लिनिकल फार्माकोलॉजी के विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं शिक्षाविद शामिल हुए। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉ. वेद प्रकाश द्वारा शोध-पत्र का प्रस्तुतिकरण आईएमएस, बीएचयू के लिए एक उल्लेखनीय अकादमिक उपलब्धि है।डॉ. वेद प्रकाश की इस उपलब्धि से संस्थान के शोध एवं अकादमिक गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने के साथ-साथ फार्माकोलॉजी के क्षेत्र में नवीन शोध को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Image 1 Image 1

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के विद्यार्थियों के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में रोजगार का अवसर

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल, द्वितीय परिसर द्वारा अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के विद्यार्थियों …